फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dc take meeting, officers, given instruction

कालाबाजारी करने वालों पर रखें नजर : उपायुक्त

Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
dc take meeting, officers, given instruction
भिवानी। लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त राहुल नरवाल ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सोमवार को उपायुक्त दैनिक रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उपभोक्ताओं को समय पर उपलब्ध करने के उद्देश्य से अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति दुकानदार उचित मूल्य पर ही उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। अगर कोई भी दुकानदार किसी भी प्रकार की अनियमितता करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखी जाए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक समय-समय पर बाजार में निरीक्षण करें। उपायुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दृष्टिगत अंत्योदय सरल केंद्र से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। उक्त प्रकार की सभी सेवाएं अगले आदेशों तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि अगर बाहरी श्रमिकों को लॉकडाउन के कारण किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उनकी समस्या का समाधान, खाने-पीने एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था का प्रबंध करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी व्यक्ति सुरक्षा के दृष्टिगत फेस मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें और अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में रहें और अपने परिजनों का ख्याल रखें। स्वयं भी वैक्सीन लगवाएं और अन्य लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर नगराधीश हरबीर सिंह, सिवानी के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, तहसीलदार रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed