फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC of Bhiwani took stock of the arrangements for water drainage and the situation of waterlogging

Bhiwani News: भिवानी के डीसी ने लिया पानी निकासी के प्रबंध और जलभराव की स्थिति का जायजा

Wed, 16 Jul 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
DC of Bhiwani took stock of the arrangements for water drainage and the situation of waterlogging
बारिश के बीच जलभराव की ​स्थिति का जायजा लेते डीसी साहिल गुप्ता।
भिवानी। अमर उजाला में खेतों में जलभराव की खबर छपने के बाद उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मंगलवार को स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, राजस्व विभाग और विकास एवं पंचायत अधिकारियों को पानी निकासी के सभी उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मौके पर जाकर जिले की विभिन्न ड्रेनों का निरीक्षण किया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों और रिहायशी इलाकों में पानी निकासी के लिए अतिरिक्त पंप सेट लगाए जाएं ताकि बारिश का पानी जल्द हटाया जा सके।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के साथ डीसी सबसे पहले दादरी-भिवानी रोड पर भिवानी-घग्घर ड्रेन पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ड्रेन में पानी निकासी और क्षमता की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद डीसी ने लोहारू रोड पर सिंचाई विभाग की मैकेनिकल वर्कशॉप में मरम्मत संबंधी उपकरणों के बारे में पूछा और निर्देश दिए कि पानी निकासी से संबंधित उपकरणों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
डीसी ने गांव तिगड़ाना में मुख्य सड़क पर बाबा परमहंस डेरे और प्रेमनगर में पानी की निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट का जायजा लिया। उन्होंने तिगड़ाना के पास ही मिताथल-घुसकानी लिंक ड्रेन में भी पानी की क्षमता का जायजा लिया।
प्रेमनगर के ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि हांसी रोड से गांव को जाने वाली सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा है। स्कूल में अत्यधिक पानी जमा होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित है। खेतों में जलभराव से फसल नष्ट हो गई है। प्रभावित किसानों ने डीसी से उचित मुआवजा दिलवाने की भी मांग की।
डीसी ने गांव लोहारी जाटू से सुई रोड, गांव सुई में स्कूल के पास तालाब, रामपुरा में बस्ती, गांव पुर, सिवाड़ा, कुंगड़ और भैणी में आबादी और खेतों में जाकर ग्रामीणों से जलभराव की जानकारी ली। ग्रामीणों ने डीसी से पानी निकासी करवाने की मांग की।

डीसी ने कहा कि पंपिंग सेटों पर बिजली की आपूर्ति सुचारू हो। इनमें खराबी आने पर उन्हें तुरंत ठीक करें। खेतों से पहले आबादी से पानी की निकासी कराई जाए। उनके साथ सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई सुनील रंगा, बिजली निगम से एक्सईएन संदीप दलाल, डीआरओ सुशील शर्मा, तहसीलदार जयवीर सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, कानूनगो मंगल राठी, शैलेश गौड़, पटवारी अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed