फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DAV school players dominate national games

Bhiwani News: राष्ट्रीय खेलों में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी

Sat, 07 Dec 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
DAV school players dominate national games
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल स्टाफ व अन्य।
भिवानी। शहर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए हैं। खिलाड़यों ने 36 स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में छाए रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक से चार दिसंबर तक ऑल इंडिया डीएवी राष्ट्रीय स्कूल गेम का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया डीएवी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में स्कूल के छात्रों ने 36 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बच्चों को इस शानदार जीत के लिए बधाई देकर प्रोत्साहित किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ये बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के विकास में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या कुसुम शर्मा, फुटबाल कोच रणबीर, स्कूल कोच संदीप ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी रहे विजेता खिलाड़ी
विद्यालय की लड़कों की फुटबाल टीम अंडर-14 आयुवर्ग ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं लड़कियों की फुटबाल टीम अंडर-17 ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। स्कूल की छात्रा ऋषिका ने बॉक्सिंग अंडर- 17 आयुवर्ग के 56 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल की योग टीम से कक्षा 10 वीं से स्वाति तथा कक्षा 8 वीं से एंजल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कक्षा 8 वीं से निखिल ने अंडर-14 आयुवर्ग के 44 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया और कक्षा 10 वीं से शिवम ने अंडर -17 आयुवर्ग के 66 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। लड़कियों की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कक्षा 10 वीं से प्रिया ने अंडर-17 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी प्रतिस्पर्धा में कक्षा 12 वीं से इशांत ने अंडर-19 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed