फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Damaged railing broken again due to vehicle collision at Hansi Gate at night, fear of accidents

Bhiwani News: हांसी गेट पर रात को वाहन की टक्कर से फिर टूटी क्षतिग्रस्त रेलिंग, हादसों का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Damaged railing broken again due to vehicle collision at Hansi Gate at night, fear of accidents
हांसी गेट अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटी ग्रील उठाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी गेट चौक के समीप डिवाइडर पर क्षतिग्रस्त रेलिंग वाहन की टक्कर लगने से फिर सड़क पर आ गिरी। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक भी मौके से भाग गया। पिछले काफी अर्से से हांसी गेट क्षेत्र में रेलिंग सड़क की एक तरफ झुकी हुई थी, जिस पर हादसों की संभावना के बावजूद अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बुधवार को रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे समेटा।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड से हांसी गेट की तरफ आने मार्ग पर डिवाइडर की रेलिंग मंगलवार रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटकर सड़क पर आ गिरी। सुबह टूटी हुई रेलिंग ने करीब आधी सड़क को घेर लिया। इसकी जानकारी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद एनएच के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी हुई रेलिंग को समेटकर हटा दिया। धुंध के मौसम में सड़क की तरफ झुकी रेलिंग हादसों की वजह बन सकती थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों को आगाह किया था, मगर अधिकारियों न न तो क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराई और न ही इसे हटाया। मंगलवार रात तो वाहन की चपेट में आने के बाद जब झुकी हुई रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी तो उसे हटाने के लिए कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने कहा कि हांसी गेट चौक के समीप अचानक मोड़ पर क्षतिग्रस्त रेलिंग सड़क की तरफ काफी झुकी हुई थी। पहले भी कई वाहन चालक इस रेलिंग से चोटिल हो चुके थे। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं मौके पर पहुंचे बीएंडआर कर्मचारियों ने कहा कि फिलहाल टूटी रेलिंग हटा दी है, जबकि ये मार्ग एनएच के दायरे में आता है। वहीं टूटी रेलिंग से सड़क संकरी होने से वाहनों का भी दिनभर जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed