फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dadam: SIT questioned many people

डाडम: एसआईटी ने की कई लोगों से पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dadam: SIT questioned many people
भिवानी। डाडम में पहाड़ खिसकने के मामलेे में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। तीन दिन में एसआईटी कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। खान में काम करने वाले मजदूूरों से हादसे के कारणों और वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एक जनवरी को डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण कई वाहन और सात श्रमिक मलबे में दब गए थे। इनमें से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमें मामले में जांच के लिए एक कमेटी उपायुक्त ने एडीसी राहुल नरवाल के नेतृत्व में बनाई है, जबकि एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सिवानी डीएसपी मनोज सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। इस एसआईटी में एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई शामिल है। चार जनवरी को मलबा हटाए जाने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे विभागों से भी मांगी जाएगी जांच रिपोर्ट
डाडम में हुए हादसे के बाद खनन विभाग, खनन सुरक्षा, एनजीटी समेत अन्य कई विभागों ने अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू की हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई एसआईटी उन विभागों से भी तालमेल कर रही है। उन विभागों की रिपोर्ट को भी एसआईटी अपनी जांच में शामिल करेगी। कमेटी उन सभी पहलुओं की जांच करेगी जिससे यह पता चल सके कि पहाड़ खिसकने का कारण क्या रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है। एसआईटी कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। इसके अलावा अन्य विभागों की जांच रिपोर्ट भी एसआईटी अपनी जांच में शामिल करेगी।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed