फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dadam: Rescue work completed after 80 hours, finally got dog parade

भिवानी खनन हादसा: 80 घंटे बाद बचाव कार्य हुआ पूरा, कराई गई डॉग परेड

Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Jan 2022 12:18 AM IST
सार

मंगलवार को अभियान के चौथे दिन एक गाड़ी व एक पोपलैंड मशीन भी निकाल ली गई अब अन्य वाहन के मलबे में दबे होने की संभावना भी न के बराबर है।

विज्ञापन
Dadam: Rescue work completed after 80 hours, finally got dog parade
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद कुत्तों को हादसा स्थल पर घुमाती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाडम पहाड़ में हुए हादसे के घटनास्थल पर चौथे दिन 80 घंटे बाद राहत एवं बचाव अभियान पूरा हो गया। अभियान पूरा होने के बाद एनडीआरएफ द्वारा आखिर में डॉग परेड कराई गई। खोजी कुत्तों ने पूरे हादसा स्थल को सूंघ कर जांचा। मलबे में दबी एक गाड़ी व एक मशीन को भी रेस्क्यू के दौरान मंगलवार को निकाल लिया है। मंगलवार सुबह उपायुक्त आरएस ढिल्लो व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने भी पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया।

विज्ञापन


बता दें कि नव वर्ष की सुबह के साथ ही डाडम पहाड़ी में पहाड़ के खिसकने का दुखद समाचार सामने आया था। पहाड़ से गिरी बड़ी-बड़ी शिलाओं के नीचे कई वाहन व लोगों के दबे होने के समाचार की प्रदेश ही नहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह तक ने जानकारी ली। घटना के बाद सरकार व प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान जोर-शोर से शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में सात व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। मलबे के नीचे से पांच डंपर, एक पॉपलैंड व एक ट्रैक्टर निकाला जा चुका था। मंगलवार को अभियान के चौथे दिन एक गाड़ी व एक पोपलैंड मशीन भी निकाल ली गई अब अन्य वाहन के मलबे में दबे होने की संभावना भी न के बराबर है। घटनास्थल पर चौथे दिन भी तोशाम के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एसएचओ सुखबीर जाखड़ सहित खनन एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

खनन मामले में विपक्ष द्वारा लगातार सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं के दौरा करने के बाद बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा डाडम पहुंचेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रोहतक में पत्रकारवार्ता कर डाडम में हजारों करोड़ का घोटाला होने और सत्तासीन लोगों पर उसमें शामिल होने के आरोप लगा चुके हैं।

डीएसपी मनोज के नेतृत्व में बनाई गई है एसआईटी

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सिवानी के डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। यह एसआईटी हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों, घायलों और वहां काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ करेगी। कमेटी में डीएसपी मनोज के अलावा एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई शामिल हैं।

रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। इस मामले में फर्म और उसके ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी फैक्ट जांचे जा रहे हैं। सिवानी डीएसपी मनोज के नेतृत्व में एसआईटी जांच कर रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed