{"_id":"61d349da612f1808f95e998b","slug":"dada-accident-should-be-investigated-by-the-sitting-judge-of-the-high-court-bajrang-garg-bhiwani-news-hsr6211487149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडम हादसे की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए जांच : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडम हादसे की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए जांच : बजरंग गर्ग
विज्ञापन
डाडम में जायजा लेने पहुंचे बजरंग दास गर्ग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने तोशाम व्यापारियों की बैठक ली। डाडम खान में अपने साथियों के साथ पहुंचकर लोगों से मिले।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भिवानी जिले के डाडम माइनिंग जोन में हुए भयानक हादसे में जो व्यक्ति मरे हैं, उनके परिवार को सरकार को 50 लाख रुपये सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी दे। हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इस प्रकरण की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भिवानी जिले को तुरंत प्रभाव से एनसीआर से बाहर रखा जाए। बार-बार प्रदूषण की आड़ में पहाड़ व क्रशर बंद करने से लाखों मजदूर, हजारों ट्रक ड्राइवर व पेट्रोल पंप, मेकेनिक बेरोजगार हो रहे हैं। सरकार बार-बार पहाड़ बंद करने से खनन माफिया अवैध तरीके से खनन का काम करते हैं। इससे सरकार को भी करोड़ों रुपये के टैक्स का चूना लगता है। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हित में लॉकडाउन का फैसला तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। ताकि व्यापारी अपना व्यापार करके बेरोजगारों को रोजगार दे सकें। इस मौके पर व्यापार मंडल तोशाम प्रधान जोगिंदर मलिक, राजेश गुप्ता, जगदीश राय, तोशाम गौशाला प्रधान सतपाल धवन, मांगेराम, तोशाम गोशाल महासचिव दीपचंद भारद्वाज, विशन कुमार गोयल, ओमप्रकाश बहलवाले, रामदयाल शर्मा, नत्थू शर्मा, राम दयाल शर्मा, संदीप कुमार, नारायण आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।