{"_id":"64f22e7ed9e0a8c553044e54","slug":"cyclothon-yatra-will-reach-bhiwani-on-11th-message-will-be-given-to-stay-away-from-drugs-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-4669-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 11 को भिवानी पहुंचेगी साइक्लोथॉन यात्रा, नशा से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 11 को भिवानी पहुंचेगी साइक्लोथॉन यात्रा, नशा से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश
Sat, 02 Sep 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से एक सितंबर से करनाल से रवाना की गई साइक्लोथॉन यात्रा भिवानी में 11 सितंबर को पहुंचेगी। साइक्लोथॉन को एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम का थीम दिया गया है।
साइक्लोथॉन यात्रा 12 सितंबर को सुबह भिवानी से हांसी के लिए रवाना होगी। साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) में भाग लेने के इच्छुक नागरिक उदयडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/एंटीड्रग_साइक्लोथॉन पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मेगा साइक्लोथॉन यात्रा शुरू की है। साइक्लोथॉन यात्रा एक से 25 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर निकलेंगी। यात्रा के भिवानी पहुंचने के दौरान सूचना, लोकसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा नशा मुक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और लोगों से नशा नहीं करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
साइक्लोथॉन चरखी दादरी से 11 सितंबर को जिले में कितलाना में प्रवेश करेंगी। उसके बाद लोहानी, टिटानी, बजीणा, रिवासा, बीरण, बापोड़ा होते हुए भिवानी पहुंचेगी। रात को भिवानी में साइक्लोथॉन यात्रा का प्रवास रहेगा। 12 सितंबर को सुबह साइक्लोथॉन हांसी के लिए रवाना होगी। जो कि गांव लोहारी जाटू, बवानीखेड़ा, पुर, मुंढ़ाल, बास, पेटवाड़ से होते हुए हांसी पहुंचेगी।
भिवानी में साइक्लोथॉन में विशेषतौर पर खेल विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। साइक्लोथॉन में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रहेगी। मेरी जिला के सभी वर्ग के लोगों से अपील है कि वे अपनी अहम भागीदारी से इस साइक्लोथॉन को जिला भिवानी में ऐतिहासिक बनाएं।
- नरेश नरवाल, उपायुक्त, भिवानी।