फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cyclothon 2.0 Yatra welcomed in Bhiwani with the message of drug free Haryana

Bhiwani News: नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का भिवानी में स्वागत

Sat, 05 Apr 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon 2.0 Yatra welcomed in Bhiwani with the message of drug free Haryana
भिवानी के गांव रतेरा में साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत करते विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और डीसी महा
भिवानी। उदय कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का भिवानी जिले के बवानीखेड़ा और तोशाम क्षेत्र में पहुंची। जहां बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और उपायुक्त महावीर कौशिक ने स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिसार से रवाना हुई साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का बवानीखेड़ा हलके के गांव रतेरा में स्वागत किया। इस मौके पर नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक और डीसी ने यात्रा को तोशाम के लिए रवाना किया। विधायक कपूर सिंह ने कहा कि हमें युवा वर्ग को ड्रग्स के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के नशे से बचाना है। युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है।
विज्ञापन

वहीं डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संदेश देना है कि हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाना है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में भाग जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम में एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर हिसार से रवाना किया है। यह यात्रा प्रदेशभर में लोगों को नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीति को जड़मूल से खत्म करने के लिए प्रेरित करते हुए सिरसा में सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed