फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cycle race, competition, women

सरिता ने सबसे तेज चलाई साइकिल तो मटका रेस में निर्मला रही अव्वल

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
cycle race, competition, women
खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मटका दौड़ में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : Bhiwani
महिला एवं बाल विकास की खेलकूद प्रतियोगिता में चांग की सरिता ने सबसे तेज साइकिल चलाई तो मटका रेस में बड़ेसरा की निर्मला अव्वल रही।
विज्ञापन

भीम खेल परिसर में मंगलवार को ग्रामीण-प्रथम व द्वितीय खंड की महिला खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक-दूसरे को पछाड़ते के लिए खूब दम खम लगाया। मटका रेस में महिलाओं ने सिर पर मटके के साथ गजब का संतुलन साधा और आलू चम्मच रेस में भी इसी प्रकार का संतुलन देखने को मिला। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी परणीता गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और महिला प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रितियागिता के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व अन्य सामाजिक बुराईयों को मिटाने में अपनी भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान खंड प्रथम से सीडीपीओ दीपिका बजाज व द्वितीय से सीडीपीओ सुशीला, दर्शना के अलावा कोच वेद प्रकाश लांबा, सुरेश कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रथम में साइकिल रेस में चांग की सरिता ने पहला, रेवाड़ी खेड़ा से पूनम ने दूसरा और खरक कलां से मनीषा तीसरा स्थान हासिल किया। मटका रेस में बडसेरा से निर्मला ने पहला, मिताथल की संतोष ने दूसरा और इसी गांव से सरोज ने तीसरा स्थान हासिल किया। आलू चम्मच दौड़ में निनान की किरण ने पहला, इसी गांव की प्रमिला ने दूसरा और मिताथल की सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मी. रेस में धनाना की अनीता ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाया। निनाण से कमला दूसरे और तालू से भुल्ला तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में मानहेरू से स्वीटी पहले, तालू से मनीषा द्वितीय और रेवाड़ी खेड़ा से सपना तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर रेस में मानहेरू से प्रीती पहले, तालू की प्रियंका दूसरे और निनाण आशिमा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

खंड ग्रामीण द्वितीय में साईकिल रेस में दिनोद से आरती ने पहला, नवा राजगढ़ बंटी दूसरे और धिराना से निशा तीसरे स्थान पर रही। मटका रेस में गौरीपुर की कविता ने पहला, ढ़ाणी लाडनपुर की सिलोचना दूसरे और नंदगांव की शीला तीसरे स्थान पर रही। आलूू-चम्मच दौड़ में कायल की कविता ने पहला, कितलाना की सरोज ने दूसरा और बीरण की नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में कितलाना की सुशीला ने पहला, दिनोद की राजरती ने दूसरा और हालुवास की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में धारेड़ू से प्रीति ने पहला, दिनोद से ममता ने दूसरा और बडाला से अंकिता ने तीसरा स्थान पाया। 300 मीटर रेस में धारेड़ू से मुनेष ने पहला, दिनोद से भावना से दूसरा और बापोड़ा की सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed