फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Customers flocked to markets ahead of Dhanteras, with strong business in automobiles, jewellery, utensils, readymade garments and electronic goods.

Bhiwani News: धनतेरस से पहले ही बाजारों में उमड़े ग्राहक, आज होगा ऑटोमोबाइल, आभूषण, बर्तन बाजार, रेडीमेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान का अच्छा कारोबार

Sat, 18 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Customers flocked to markets ahead of Dhanteras, with strong business in automobiles, jewellery, utensils, readymade garments and electronic goods.
शहर के घंटाघर बाजार में लगी लोगों की भीड़।
भिवानी। धनतेरस पर शहर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। त्योहार पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार से सभी बाजारों में दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। दिवाली तक बाजारों में केवल पैदल आवागमन की अनुमति रहेगी। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल, आभूषण, बर्तन, रेडीमेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान का भी अच्छा खासा कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव से फसल बर्बाद होने के बावजूद ग्रामीण शहर में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर बाजारों को चारों तरफ से सील कर दिया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी निगरानी रख रहे हैं। शहर के हांसी गेट, घंटाघर, नया बाजार से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर बाजार, जैन चौक, बर्तन बाजार, हालु बाजार और सर्राफा बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड की फुटपाथ पर स्टॉलें सज चुकी हैं। सजावटी सामान की खरीदारी में महिलाएं भी खासा उत्साहित नजर आईं। शुक्रवार को भी बाजारों में इतनी भीड़ थी कि पैदल चलने वालों के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने दूरबीन से भी निगरानी रखी और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों और दुपहिया वाहनों के शोरूमों में एडवांस बुकिंग
धनतेरस को लेकर शहर के वाहन शोरूमों पर भीड़ जुटी रही। शनिवार को लगभग 150 गाड़ियां और करीब साढ़े 500 से अधिक दुपहिया वाहन बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन वाहनों की एडवांस बुकिंग भी पहले ही हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी अच्छी खासी डिमांड है। शुक्रवार को वाहनों के शोरूमों पर लोग रंग और मॉडल पसंद करने के लिए पहुंचे और खरीदारी की।

सोना महंगा, फिर भी खरीदारी का क्रेज
सोने का भाव आसमान छू रहा है। चांदी की आपूर्ति कम होने और भाव बढ़ने के बावजूद भी लोगों में खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। धनतेरस पर लोग धातु से बनी लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों और गहनों की खरीदारी करेंगे। आभूषण व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी के बढ़ते भाव के बावजूद कई लोगों ने पहले ही बुकिंग करा दी है। उनका उसी दिन का भाव लगाया जाएगा। शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो चुका है ऐसे परिवार भी धनतेरस पर ही गहनों की खरीद को शुभ मानते हैं।

सज गया शहर का बर्तन बाजार
भिवानी का बर्तन बाजार पुराना और प्रसिद्ध है। धनतेरस पर इस बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है। हर कोई महंगे गहने न खरीद पाए लेकिन बर्तन खरीदना जरूर चाहता है। बर्तन भंडार पहले ही लबालब भर दिए गए हैं। बर्तन बाजार का कारोबार करीब एक करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। ज्यादातर लोग स्टील के बर्तन खरीदेंगे वहीं पीतल और तांबे के बर्तन भी उपलब्ध हैं।


फुटपाथों पर सजावटी सामान, झालर और लड़ी की बिक्री
सर्कुलर रोड की फुटपाथ पर सजावटी सामान और इलेक्ट्रॉनिक लड़ी की बिक्री के स्टॉल लगाए गए हैं। फूल मार्केट में दिल्ली और कोलकाता से गेंदा, गुलाब और अन्य फूल मंगवाए गए हैं। धनतेरस और दिवाली पर इनकी बिक्री बढ़ने की संभावना है। साथ ही कमल के फूल की कलियों की भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed