{"_id":"6143984d8ebc3e32763b096c","slug":"crpf-duty-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr611897665","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली सीआरपीएफ की एक कंपनी, पुख्ता होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली सीआरपीएफ की एक कंपनी, पुख्ता होगी सुरक्षा
विज्ञापन
घंटाघर चौक पर पुलिस के साथ तैनात सेना के जवान। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले को एक सीआरपीएफ कंपनी मिल गई है, जिसे शहर में तैनात कर दिया गया है। इससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा पुख्ता हो गई है। जिले में 12 स्थानों को चिह्नित कर वहां स्थायी नाके लगा दिए गए हैं। सभी नाकों पर क्षेत्र से संबंधित पुलिस थाने से भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। ये सुरक्षाकर्मी वहां से गुजरने वाले सभी लोगों पर नजर रखेंगे। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में सीआरपीएफ की कंपनियां भेजी गई हैं। भिवानी के हिस्से में भी एक कंपनी आई है। इस कंपनी के जवानों को जिले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर दिया गया है। इसके लिए शहर और शहर के सभी प्रवेश द्वार पर नाके लगाए गए हैं।
सुबह-शाम रहेगी नाकाबंदी
सीआरपीएफ जवान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुबह और शाम के समय नाकेबंदी करेंगे। इस दौरान वाहनों की जांच भी की जाएगी। जो वाहन संदिग्ध लगेगा उसे जांचा जाएगा और गड़बड़ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन जगहों पर लगाए नाके
- घंटाघर चौक
- देवाल चौक ऑटो मार्केट
- दादरी गेट चौक
- हांसी गेट चौक
- महम गेट चौक
- सेक्टर 13-23 मोड़
- जेल बाईपास
- होंडा शोरूम चौक
- रोहतक गेट चौक
- हुन्नामल प्याऊ
- मिनी बाईपास कोंट रोड
- तिगड़ाना मोड़
लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता
लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। अब सीआरपीएफ की भी एक कंपनी मिली है, जिसे तैनात कर दिया गया है। शहर में पुलिस का जांच अभियान भी लगातार जारी रहेगा।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी।