{"_id":"65ce5d9d1cbb62ea530f2754","slug":"crowd-of-patients-gathered-before-opening-of-opd-had-to-wait-for-an-hour-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113259-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ओपीडी खुलने से पहले जुटी मरीजाें की भीड़, करना पड़ा एक घंटा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ओपीडी खुलने से पहले जुटी मरीजाें की भीड़, करना पड़ा एक घंटा इंतजार
Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों का जुटना शुरू होने लगा है। वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सुबह साढ़े आठ बजे ही लोग जुट गए। करीब घंटे भर बाद ओपीडी का गेट खुला तो उन्हें अंदर प्रवेश मिला।
दरअसल, ओपीडी में मरीजों की अत्यधिक भीड़ जुटती है। रोजाना ओपीडी में करीब साढ़े 1200 मरीज भी जुटते हैं। ऐसे में ओपीडी स्लिप कटवाने में ही करीब डेढ़ घंटा लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोग पहले ओपीडी स्लिप कटाने के लिए जल्दी आ रहे हैं वहीं मौसम में भी अब बदलाव हो गया है। ऐसे में लोग भी अब ओपीडी जल्दी खोले जाने की मांग कर रहे हैं। सर्दियों और गर्मियों में ओपीडी खुलने का समय अलग-अलग रहता है। बता दे कि सर्दियों में ओपीडी सुबह नौ से शाम तीन बजे तक खुल रही है जबकि गर्मियों में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहता है। संवाद