फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cross-voting in Rajya Sabha elections exposes Congress's internal situation: Captain Abhimanyu

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति उजागर : कैप्टन अभिमन्यु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cross-voting in Rajya Sabha elections exposes Congress's internal situation: Captain Abhimanyu
भिवानी। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति उजागर हो गई है और उसके उम्मीदवार ने आजाद प्रत्याशी का समर्थन किया।
विज्ञापन

वे भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों की खरीद सुचारु रूप से हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसानों की बायोमेट्रिक और फोटो अपलोड करने संबंधी शिकायतों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था बाहरी राज्यों से फसल लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचने वालों को रोकने के लिए की गई है ताकि स्थानीय किसानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं लेकिन भाजपा ऐसे कृत्यों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वाधिक बलिदान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने चौ. जंगबीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे सरल, ईमानदार और जनहितैषी नेता थे जिन्होंने हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की भर्तियों पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि आयोग की भर्तियां पूरी तरह संवैधानिक तरीके से होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के युवा अपनी योग्यता के बल पर अन्य राज्यों में भी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं ऐसे में उनकी मांग है कि योग्य बच्चों को उचित अवसर मिलना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को उनकी ही पार्टी द्वारा समय न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी का एक ही मालिक है। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व पहले दिल्ली में “शीश महल” बनवाने और अब पंजाब में उसी तरह की सुविधाओं का उपयोग करने में लगा है।

पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है। वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह देश की एकता और मजबूती के लिए काम करे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का पूरा सहयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed