{"_id":"60997d5c8ebc3ee1c0015b5d","slug":"crops-burnt-rishol-shop-burning-people-bhiwani-news-rtk6079711116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फसल अवशेष जले तो कहीं लगी दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फसल अवशेष जले तो कहीं लगी दुकान में आग
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन के दौरान सोमवार को कहीं फसल अवशेष जले तो कहीं दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों ही घटनाओं पर दमकल विभाग की गाड़ी दौड़ी और आग पर काबू पाया।
सोमवार को देवसर चुंगी मोड़ स्थित एक टायर रिशोल की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जब आग लगी उस समय लॉकडाउन होने के कारण दुकान का मालिक रमेश अपने घर पर आराम कर रहा था। नरेश नाम के युवक ने जो कि पास ही के एक दुकान पर पंक्चर लगाने का काम करता है, उसने जब दुकान के शटर के नीचे से धुआं देखा तो रमेश को फोन किया और इसकी सूचना दी। साथ ही दमकल विभाग को भी फोन पर सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने शटर उखाड़ा और फिर आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ कर दिया। टायर की दुकान में आग लगने से दुकानदार को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है।
वहीं भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव चांग के समीप सोमवार दोपहर को खेतों में फसल अवशेष के अंदर आग लग गई। ये आग किस वजह से लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ, लेकिन सड़क के साथ खेतों के अंदर फसल अवशेषों की आग हरे पेड़ों तक भी पहुंच गई। जिस वजह से महम भिवानी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ भी फसल अवशेष की आग की चपेट में आ गए। राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग काफी दूर कई एकड़ में फसल अवशेषों को जलाकर राख करती चली गई। जिस वजह से धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक उठा और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ। कृषि विभाग के अधिकारी इसका आंकलन करने में जुटे हैं।