{"_id":"5793645d4f1c1b7a41c4cccc","slug":"women-beated-dispute-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में गाय नहलाने पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में गाय नहलाने पर महिला को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला को पीटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव छपार में हुए झगड़े में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल अनारो देवी ने बताया कि शाम को वह अपने मकान के आगे गाय को नहला रही थी। उनके पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर महिला की पड़ोसी से कहासुनी हो गई।
इससे पड़ोसी ने तैश में आकर अपने परिवार के चार लोगों के साथ मिलकर महिला पर लोहे के सरिया व डंडो से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करवाया। झगड़े में महिला घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।