फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Wife husband stopped drinking kicked in the head Hthodi

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने सिर में मारी हथोड़ी

Fri, 24 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wife husband stopped drinking kicked in the head Hthodi
rekha
चरखी दादरी। जन स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक कर्मचारी को शराब पीने से रोकना उसकी पत्नी को महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधरीन वार्ड नंबर 11 निवासी महिला रेखा ने बताया कि उसका पति केशव जनस्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर कार्यरत है। हर समय वह शराब के नशे में धुत रहता है। उसकी इस आदत का वह कई बार विरोध कर चुकी है। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। घायल महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को उसका पति शराब पीने लगा तो उसने इसका विरोध किया। उसके विरोध करने से उसके पति ने खफा होकर वहां रखी हथोड़ी उसके सिर पर दे मारी। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर उसका पति वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल ऋषि ने बताया कि महिला के सिर में पांच टांके ए हैं। घायल महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed