फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers created ruckus after teacher did obscene act with girl student in Bhiwani

भिवानी: छठी की छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, भड़के ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला, हेडमास्टर पर भी आरोप

Mon, 14 Mar 2022 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 02:15 PM IST
सार

मामला सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना पर हंगामा करते हुए स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों में पूर्व सरपंच भी शामिल थे। सूचना पर जुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Villagers created ruckus after teacher did obscene act with girl student in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में जुई कलां थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर छठी कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत करने पर हेडमास्टर ने भी मामले को दबाया। बाद में छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल के बाहर हंगामा किया और स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर जुई कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण पूर्व सरपंच के साथ स्कूल पहुंचे और ताला जड़ आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बताया कि 10 मार्च को स्कूल के एसएस अध्यापक ने स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के हेड मास्टर ने इस बात को दबा दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। जुई थाना से पहुंचे एसआई सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाया और बताया कि लिखित शिकायत आने पर नियमानुसार आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले
शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का यह जिले में पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुछ शिक्षकों ने गुरु-शिष्य के इस पवित्र रिश्ते को दागदार किया है। इससे पहले शहर के नजदीकी एक गांव  के अलावा भी विभिन्न स्कूलों में ऐसे मामले सामने आए हैं। 

छठी कक्षा की छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की घटना पर ग्रामीण रोष जता रहे थे। स्कूल पर जड़ा ताला जल्द ही खुलवा दिया गया था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354, 376 (3), 506, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। - एसआई सुरेश कुमार, जुई कलां पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed