फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   van, contractor, accident, death, case

अज्ञात वाहन ने ठेकेदार को कुचला, मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पैदल घर लौट रहे ठेकेदार को शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने पुराना बस स्टैंड के नजदीक कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को पीजीआई रोहतक ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा पुराना बस स्टैंड के पास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पुराना बस स्टैंड के नजदीक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। देर रात गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को वापस सामान्य अस्पताल लाया गया। शनिवार सुबह मृतक की पहचान गुर्जरों की ढाणी वासी करीब 52 वर्षीय पुखराज के रूप में हुई। पुखराज टाइल लगवाने का ठेकेदार था और दादरी से लौट रहा था। सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के लड़के योगेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सिविल लाइन थाना से हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed