{"_id":"4c80cc2d3bd46e1ca5a0885dda6d1ea8","slug":"ust-try-to-stop-the-bus-on-asi-strives-to-offer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रुकवाने की कोशिश करने वाले एएसआई पर बस चढ़ाने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस रुकवाने की कोशिश करने वाले एएसआई पर बस चढ़ाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। बृहस्पतिवार सुबह तोशाम-भिवानी मार्ग पर राजस्थान की बस के चालक ने आयकर विभाग द्वारा की गई नाकेबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बस को गांव देवराला के पास घेर लिया और चालक को काबू कर लिया। चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान हवलदार प्रवीण के पास थाना प्रबंधक का फोन आया कि लाल रंग की एक बस सागवान नाका तोड़कर आ रही है। इसी दौरान बस आती दिखाई दी तो एएसआई महेंद्र ने इशारा कर बस को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने बस को नहीं रोकी और कैरू की तरफ मोड़ लिया। इसके बाद कैरू चौकी इंचार्ज को घटना से अवगत करवाकर देवराला के पास नाकेबंदी करवाई गई। नाकेबंदी दुरुस्त होने के कारण देवराला में बस को काबू कर लिया गया और चालक को भी हिरासत में ले लिया गया।
एईटीओ सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि टैक्स की चोरी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई को लेकर भिवानी मार्ग पर नाकेबंदी की गई थी लेकिन यह बस नाकेबंदी को तोड़कर निकल गई। एएसआई बलबीर ने शिकायत में आरोप लगाया कि बस चालक ने नाकेबंदी पर बस रोकने की बजाए मारने की नियत से उनकी तरफ बस को मोड़ दिया जिसमें वो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में जीएस रोड बीकानेर निवासी अनिल कुमार के खिलाफ भादस की धारा 279, 336, 353, 186, 307 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।