फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   unragistard docter, treatment, women death, bhiwani

अपंजीकृत डाक्टर से इलाज कराना पड़ा भारी, गर्भवती की गई जान

Fri, 08 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
unragistard docter, treatment, women death, bhiwani
गर्भवती की गई जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपंजीकृत डाक्टर से इलाज कराना एक नवविवाहिता को महंगा पड़ गया। गांव केलंगा में उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित गर्भवती महिला का पहले तो अपंजीकृत चिकित्सक  तीन दिन तक इलाज करता रहा लेकिन जब हालत ज्यादा खराब हो गई हुई तो शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम रेफर कर दिया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। इस बीच, पुलिस ने मृतक के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केलंगा गांव के अमरूपाना के रहने वाले राजू की शादी 22 फरवरी को हुई थी।

राजू की पत्नी प्रांजल ढाई माह से गर्भवती थी और उसे चार जुलाई को बुखार व उल्टी होने पर गांव के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त नर्सिंग होम संचालक प्रांजल की हालत सामान्य होने की बात कहकर तीन दिनों से इंजेक्शन व गोलियां देता रहा। मृतक प्रांजल के पिता सुभाष व अन्य परिजनों ने बताया कि प्रांजल की हालत ठीक न होने पर जब उसके पति राजू ने इलाज के लिए भिवानी किसी अस्पताल में ले जाने की बात कही तो उस समय भी अपंजीकृत चिकित्सक ने सामान्य हालात बताकर खुद ही जल्द ठीक करने की बात कही, लेकिन कल बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जब प्रांजल की हालत गंभीर हुई तो चिकित्सक ने राजू को पैसे लेने के लिए घर भेज दिया और अपनी गाड़ी में खुद ही प्रांजल को भिवानी के एक निजी अस्पताल में लेकर चल दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते प्रांजल की भिवानी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बाद में परिजनों ने अपंजीकृत डाक्टर के नर्सिंग होम में हंगामा किया। कल शाम शव को जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस बीच, खरक पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पति राजू की शिकायत की शिकायत के आधार पर आरोपी नरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (304 ए) का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि केलंगा गांव स्थित अपंजीकृत चिकित्सक का नर्सिंग होम कुछ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed