फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two nepali youth died in road accident

इलाज के दौरान दो नेपाली युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 12 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 12 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
two nepali youth died in road accident
भिवानी। भीम स्टेडियम के पीछे बुधवार रात हुए हादसे में घायल तीन युवकों में से दो की बुधवार रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम पीजीआई में कराया गया। वहीं पुलिस ने गो सेवक दल की गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौर है कि बुधवार रात करीब आठ बजे भीम स्टेडियम के पीछे स्कूटी और गो सेवक दल की एंबुलेंस गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों की पहचान नेपाल के 27 वर्षीय विष्णु, 18 वर्षीय कर्ण, 20 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। रात को पीजीआई में पहुंचने के बाद उपचार के दौरान घायल कर्ण व अर्जुन की मौत हो गई। जबकि घायल विष्णु की हालत गंभीर है। घायलों की मौत की सूचना पर सेक्टर 13 चौकी पुलिस सुबह पीजीआई पहुंची। घायलों के नजदीकी के बयान पर पुलिस ने गो सेवक दल की गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीनों युवक सेक्टर 13 वासी सुरेंद्र सिंह के यहां काम करते थे और नेपाल के रहने वाले थे। सुरेंद्र सिंह के बेटे नितिन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नितिन कुमार ने बताया कि काफी समय से ये यहां रह रहे थे और रात में स्कूटी से घर लौट रहे थे। मामले में सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है और पोस्टमार्टम अभी करवाया है। अब जल्द ही गो सेवक दल की गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed