फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trust in dispute, retired Captain with a sword attack

ट्रस्ट विवाद में रिटायर्ड कैप्टन पर तलवार से हमला

Fri, 18 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 18 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Trust in dispute, retired Captain with a sword attack
भिवानी। स्वामी जीतू पतित पावन पाठशाला ट्रस्ट के सदस्य रिटायर्ड कैप्टन मामनराम खनगवाल पर तलवार से हमला किया गया। उन पर पिस्तौल तान जान से मारने की भी धमकी दी गई। गंभीर रूप से घायल मामनराम को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला जीतू पतित पावन ट्रस्ट का है। ट्रस्ट का स्कूल है और स्कूल के बाहर 20 दुकानें बनी है। ट्रस्ट फिलहाल प्रशासक नियुक्त है और ट्रस्ट के चुनाव होने है। इसी कड़ी में कुछ ट्रस्टियों की मांग पर उपायुक्त व तहसीलदार को स्कूल का निरीक्षण करना था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रस्ट के कुछ सदस्य स्कूल के बाहर खड़े थे। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य रिटायर्ड कैप्टन मामनराम खनगवाल भी स्कूल के सामने अधिकारियों का आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति आया और उसने तलवार से मामनराम पर हमला शुरू कर दिया। पहले सिर में चोट मारी और फिर शरीर के अन्य हिस्सों पर। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में हंगामा मच गया और आसपास ने मामनराम को किसी तरह छुड़वाया और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायल मामनराम ने बताया कि हमलावर आरोपी ने आते ही पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे है। इतना कहते ही तलवार से हमला किया। लोगों ने छुड़वाया तो पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देने  लगा। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए।
विज्ञापन

मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि जीतू पतित पावन पाठशाला ट्रस्ट विवाद में मामनराम पर हमला किया गया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि तलवार से किया या अन्य किसी तेज धार हथियार से। घायल के बयान के आधार पर हंसा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट पर पहले भी हो चुका है विवाद
ट्रस्ट की करीब 40 से 45 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी पर हक जमाने को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद लंबे समय से चल रहा है और पहले भी विवाद हो चुका है। स्कूल के बाहर ही करीब 20 दुकानें है, जिनके किराए को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed