फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieft, house, adocate, 2 lac, police, crime

दो लाख के आभूषण और 50 हजार की नगदी चोरी

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
thieft, house, adocate, 2 lac, police, crime
thief - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कौंट रोड पर चोरों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख के आभूषण और करीब 50 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


चोरों ने मंगलवार को दिन दहाड़े कौंट रोड पर गुलाब नगर में रहने वाले अधिवक्ता नवीन सैनी के मकान को अपना निशाना बनाया। नवीन सैनी कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और उनकी पत्नी सुनीता सैनी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। सुबह दोनों अपने-अपने कार्य से निकल गए। दोपहर को जब सुनीता सैनी घर पहुंची तो मकान के ताले टूटे थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


नवीन सैनी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह कोर्ट चला गया और पत्नी सुनीता स्कूल। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर अंदर कमरों का। चोर अलमारी, संदूक से आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर एक सोने का गले का हार, सोने की डायमंड वाली कानों की बालियां, सोने की बालियां, तीन जोड़ी पायजेब आदि  ज्वैलरी चोरी ले गए। इसके अलावा उसकी पत्नी को अभी सैलरी मिलती थी और उसे भी एक क्लाइंट से फीस मिली थी तो करीब 40-50 हजार की नगदी भी घर में रखी थी। चोर सारे आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। ज्वैलरी करीब दो लाख की थी। इसके अलावा चोर घर में रखा अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। नवीन सैनी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले ही उन्होंने यहां मकान बनाकर रहना शुरू किया गया है। कुछ दूरी पर ही परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में रहते है। मामले में सदर थाना से ईएसआई रमेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता के घर चोरी हुई है। चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द चोर पकड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed