फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieft, attack on women, crime, police, charkhi dadri

चोरी करने से रोका तो चाकुओं से गोदा

Fri, 26 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
thieft, attack on women, crime, police, charkhi dadri
प्रतीकात्मक तस्वीर
गांव इमलोटा में बुधवार रात चोरी करने से रोकने पर एक महिला को चोरों ने चाकुओं से गोद डाला। महिला को घायल अवस्था में छोड़कर चोर मौके से फरार हो गए। जाने से पहले चोरों ने लाखों के गहनों और नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। वारदात सीआईएएस में तैनात सैनिक के घर पर हुई। वहीं घायल महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने उपचाराधीन महिला के बयान पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


इमलोटा निवासी कृष्ण सीआईएसएफ में तैनात हैं। वहीं उनके दोनों बेटे दिल्ली में अपना निजी काम कर रहे हैं। बुुधवार रात उनकी पत्नी सुनीता घर पर अकेली थी। पुलिस को दिए बयान में सुनीता ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर कमरे में सोई थी। रात करीब दो बजे उसे कुछ आवाज सुनाई दी तो अचानक उसकी नींद खुल गई। जब उसने आंख खोली तो एक व्यक्ति उसके पलंग के पास चाकू लिए खड़ा था। जब वह शोर-मचाने लगी तो उक्त व्यक्ति ने उसे चाकू मारने की धमकी दी। सुनीता ने बताया कि इसी दौरान साथ वाले कमरे से भी उसे तोड़फोड़ की कुछ आवाजें सुनाई दी। तब तक वह सारा माजरा समझ चुकी थी।
विज्ञापन


चाकू दिखाने वाले व्यक्ति को उसने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उस पर चाकुओं से धड़ाधड़ दो-तीन वार कर दिए। इस दौरान उसकी कमर में चाकू लगे और वह लुह-लूहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। सुनीता ने बताया कि अचेत होने से पहले चोर सीढ़ियों से चढ़कर मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों व परिजनों ने उसे संभाला और मामले की जानकारी उसके पति व बेटों को दी। घायल महिला को उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां, पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन लाख का सोना और 85 हजार की नकदी भी ले उड़े
महिला सरिता ने बताया कि चोरों ने उस पर हमले के साथ-साथ चोरी की घटना को भी अंजाम दिया। जिस कमरे में वह सो रही थी उसके साथ लगते कमरे में ही उनके जेवरात व नकदी रखे हुए थे। आशंका है कि उस कमरे में तीन व्यक्ति घुसे हुए थे और उन्होंने वहां से करीब 12 तोले सोना व करीब 85 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी हुए सामान का पता सुबह परिजनों के सामान संभालने पर लगा। महिला ने बताया कि कमरे से चोर सोने के हार, अंगुठियां व चैन सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। महिला ने बताया घर में करीब तीन लाख की और नकदी रखी थी जो किसी काम से दो तीन पहले किसी को दे दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed