फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Theft from the house of retired headmaster and farmer in village Devrala of Bhiwani

Bhiwani: सेवानिवृत्त हेडमास्टर व किसान के घर से 48 लाख के आभूषण और आठ लाख की नकदी चोरी

Fri, 27 May 2022 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 01:04 AM IST
सार

गांव देवराला में चोरों ने उत्पात मचाया। एक ही रात में दो बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त हेडमास्टर व उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाया गया। चोरी की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Theft from the house of retired headmaster and farmer in village Devrala of Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू क्षेत्र के गांव देवराला में चोरों ने बुधवार रात खूब उत्पात मचाया। एक ही रात में सेवानिवृत्त हेडमास्टर और किसान के घर को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से करीब 48 लाख के आभूषण और करीब आठ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। आरोप है कि चोरों ने सेवानिवृत्त हेडमास्टर और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 

चोरी की सूचना पर कैरू चौकी पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी भी खंगाले। जिनमें दो महिलाएं और चार युवक नकाब पहने नजर आ रहे हैं। शक है कि इन्होंने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने गांव में बर्तन बेचने आने वालों पर शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन

 

गांव देवराला निवासी सेवानिवृत्त हेडमास्टर नेत राम व किसान मांगे राम के घर चोर दीवार फांदकर घुसे। दोनों परिवार रात को सोये रहे और उन्हें चोरी का कुछ पता नहीं लगा। चोरी का पता सुबह उठने के बाद लगा। सुबह पांच बजे परिजनों ने उठने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। चोरी की सूचना गांव में तुरंत फैल गई और गांव में एक ही रात में दो बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर कैरू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के दिखाए स्थानों के अलावा एक जगह सीसीटीवी भी खंगाले। जिसमें दो महिलाएं व चार युवक संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है। चोरों का निशाना बने दोनों घरों में करीब 100 मीटर का फासला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व हेडमास्टर के घर से आठ किलो घी भी ले गए चोर  
गांव देवराला में पूर्व हेडमास्टर नेतराम के घर से चोर करीब 45 लाख रुपये कीमत के आभूषण और करीब 5 लाख रुपये की नकदी ले गए। पूर्व हेडमास्टर ने बताया कि उनका बेटा संदीप शिक्षा विभाग में लेक्चरर पद पर कार्यरत है। बड़ा बेटा दिनेश खेती का काम करता है। उनकी दोनों बहुओं के आभूषण संदूक में रखे थे। संदूक का ताला बंद था। चोर सारे आभूषण चोरी कर ले गए। दूसरे कमरे में उनकी मां के करीब साढ़े 4 लाख रुपये रखे थे।

 

एक सप्ताह पहले घी खरीद कर लेकर आए हुए थे। चोर आभूषणों के साथ रसोई में रखा 8 किलो घी भी ले गए। नेतराम ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठता है। वह पड़ोस में गया हुआ था। वहां पर पता लगा कि चोरी हो गई। वहां से कुछ देर बाद जब वह अपने घर गया तो वहां पर उनकी पत्नी आंगन में रो रही थी।

 

उन्होंने चोरी की घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आभूषण व नकदी संदूक से साफ हो गई। चोर सीढ़ियों से घर में नीचे आए और सीढ़ियों का गेट को कपड़े से बांध दिया। उसके बाद आंगन में सो रहे  हेडमास्टर व उनकी पत्नी को नशीली वस्तु सुंघाई और कमरे के ताले तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए।

किसान के घर से 12 लाख के आभूषण, तीन लाख की नकदी चोरी
चोरों ने पहले देवराला निवासी किसान मांगेराम के घर को निशाना बनाया। चोर रात करीब एक बजे घर में घुसे। आरोप है कि सोये परिवार के सदस्यों को कोई नशीली वस्तु सुंघाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस कारण परिवार के किसी सदस्य की रात को नींद नहीं खुली। सुबह 5 बजे परिवार के सदस्य उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद समझ आ गया कि चोरी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। चोर घर से करीब 12 लाख के आभूषण व तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। आभूषणों में दो सोने के कड़े, पांच जोड़ी कानों की बालियां, सोने की पांच अंगूठी, एक गले की चेन, सोने की एक कंठी, सोने की तीन पत्री, पांच जोड़ी पायजेब, सोने का एक मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। मांगेराम के लड़के प्रदीप ने मकान बनाने के लिए घर में रुपये रखे थे और दो दिन बाद मकान निर्माण कार्य शुरू करना था।

बर्तन बेचने वालों पर जताया शक
जिन मकानों में चोरी हुई है, वहां एक किराना स्टोर की दुकान है। यहां लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला। गांव के लोगों को शक है कि गांव में जो ऑटो में बर्तन बेचने आते हैं, उन्होंने ही चोरी की है। 10 दिन पहले इनके घर आए थे और कुछ देर तक बातचीत कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में वह ऑटो से बर्तन बेचते दिखाई दे रहे हैं और उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। जिस ऑटो में आए हैं उस पर नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से साइड में पेंट से नंबर लिखवाया हुआ है। वहीं, जिस समय चोरी हुई है दो महिलाएं व चार युवक दिखाई दे रहे हैं। जिनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है।

गांव में भय का माहौल बना, पुलिस करेगी गश्त
चोरी के बाद पूर्व सरपंच पवन डांगी, राम कुमार पूनिया, फोर डब्ल्यू युवा क्लब के सलाहकार संदीप, राम अवतार पोटलिया, राजबीर पूर्व बीडीसी, चंद्र पूनिया, राजेंद्र पहलवान ने बताया कि इस चोरी में किसी की साजिश है। चोरी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से चोर व सामान की बरामदगी करने की मांग की। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।


 

सेवानिवृत्त हेडमास्टर नेतराम के लड़के संदीप व किसान के बेटे प्रदीप की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। एफएसएल टीम भी आई है और साइबर टीम को भी बुलाया गया है। चोरी का केस दर्ज कर लिया है और हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरों को काबू कर लिया जाए। -एएसआई दशरथ, इंचार्ज, कैरू पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed