{"_id":"11bb5c3e64673366f8bedfd925bbb7e4","slug":"the-ninth-grade-student-niece-uncle-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने किया नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली भतीजी से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने किया नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली भतीजी से दुष्कर्म
भिवानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक चाचा ने ही नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली भतीजी का अपहरण किया और फिर दुष्कर्म। पुलिस ने चार दिन से लापता किशोरी और उसके चाचा को अग्रोहा से बरामद किया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसके चाचा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय नौंवी कक्षा की छात्रा 27 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया। किशोरी का अपहरण रिश्ते में चाचा लगने वाले एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने ही किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि लापता किशोरी और उसका आरोपी चाचा अग्रोहा में है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को वहां से बरामद किया। किशोरी ने बयान में चाचा पर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और उसके बयान में आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को किशोरी लापता हुई थी। मामले में गिरावड़ वासी टीनू उर्फ आनंद के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।