{"_id":"62361625e164950a35329aac","slug":"the-accused-who-provided-weapons-to-the-sharp-shooter-of-sampat-nehra-and-kala-jathedi-gang-arrested-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर को हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर को हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
सार
भिवानी में सीआईए की टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी कर काबू किया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में वांछित संपत नेहरा व काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर इनामी बदमाश राजेश ढाणी केहरा को पिस्टल की मैगजीन उपलब्ध कराने का आरोपी को भिवानी सीआईए की टीम ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार की टीम के एएसआई राजेश कुमार ने तीन वांछित बदमाशों को गांव कासनी से शेरला के कच्चे रास्ते पर होते हुए नाकाबंदी कर काबू किया था। आरोपियों की पहचान राजेश निवासी ढाणी केहरा, बंसीलाल उर्फ बंसी निवासी बरासर राजगढ़, अशोक निवासी ईशरवाल तोशाम के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से एक-एक पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद किए थे। जीप के अंदर से बंदूक भी बरामद हुई थी और बैग के अंदर से चार देशी पिस्तौल, 79 कारतूस व दो बुलेट प्रूफ जैकेट, दो वाकी टॉकी सेट, सात मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश पर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के 12 केस दर्ज मिले।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने राजेश पर पांच हजार का इनाम रखा था। आरोपी काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग का शार्प शूटर है। आरोपी राजेश, अजय जेतपुरा की हत्या में भी आरोपी है। आरोपी राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच फरवरी 2021 को संपत नेहरा के कहने पर प्रदीप जैतपुरा की हत्या की थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि उसने राजेश ढाणी केहरा को पिस्टल की दो मैगजीन उपलब्ध कराई थीं। पुलिस ने आरोपी सुमित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।