फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   suresh murder case, panchayat, decision, bhiwani

चांग में पंचायतियों ने उठवाया पाल

Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
suresh murder case, panchayat, decision, bhiwani
पंचायतियों ने उठवाया पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फोटोग्राफर सुरेश की हत्या के दो महीने बाद तक लगातार परिजनों के पाल (मातमपुर्सी) से न उठने के मसले पर शुक्रवार को 12 धामाण खाप, जाटू खाप 84 और खाप 84 की महापंचायत हुई। महापंचायत ने मृतक के परिजनों को पाल से उठवाया। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, कमेटी प्रशासन से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफतार करने की मांग करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जांगड़ा धर्मशाला में हुई महापंचायत की अध्यक्षता 12 धामाण खाप के प्रधान ऋषिपाल परमार ने की। महापंचायत में मौजूद लोगों की सहमति के बाद जांगड़ा धर्मशाला से मृतक सुरेश के घर जाकर परिजनों को समझाकर पाल उठवाया गया। फैसला हुआ इस मामले में दोषियों की गिरफतारी के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, कमेटी प्रशासन से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करेगी। मृतक सुरेश के दादा शिवचरण ने बताया की करीब दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


महापंचायत में नगर परिषद चैयरमेन भवानी प्रताप, जाटू खाप 84 प्रधान सुबेदार राजमल,प्रवीन रंगा, उमेद ग्रेवाल, चन्द्र ग्रेवाल, टीनू आजाद, धामाण खाप सचिव रामकुमार, बजरंग चौहान, सरपंच देवेन्द्र कालड़ा, डा. भोलू फौजी, कै. गुगन सिंह सैय, कुलदीप धनाना, डा. बृजपाल पप्पू, सरपंच रेवाड़ी खेड़ा जयभगवान, सरपंच मिताथल भीष्म सिवाच, रणबीर बडेसरा, सरपंच नौरंगाबाद नसीब सिंह, सरपंच खरक खुर्द दलेल, सुधीर खरक, जिला पार्षद श्याम परमार, जिला पार्षद जगदीश मिताथल, राकेश चौधरी, जयपाल फौजी, मैनपाल सैय, सज्जन तंवर, रणबीर परमार, दुर्गादास दहिया, गुरदास जांगड़ा सहित कई लोगों ने महापंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed