फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   snacher,crime, police, charkhidadri

चलती बस में जेब तराशने का आरोपी पकड़ा

Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 09 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
चलती बस में सोहासड़ा निवासी एक व्यक्ति की जेब तराशने के आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी निवासी राजबीर के रूप में हुई है। पुलिस के सामने आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए 800 रुपये की बरामदगी करवाई है। आज सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को भिवानी जाने वाली बस में सवार सोहासड़ा निवासी बल्लूराम की जेब से चलती बस में अज्ञात ने पर्स निकाल लिया था। इसके बाद बल्लूराम ने सिटी थाना पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पीड़ित बल्लूराम ने घटना में करीब 3200 रुपये का नुकसान बताया था और शक के आधार पर एक व्यक्ति का हुलिया भी बताया था।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी विकास ओहलान ने गश्त के दौरान लोहारू चौक के समीप शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान उक्त व्यक्ति वहां खड़े होने पर पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उक्त व्यक्ति ने खुद को जेब कतरा बताते हुए शनिवार को हुई वारदात भी कबूल कर ली। सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed