फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Security guard of private school killed by hitting brick in Bhiwani

Bhiwani: सिर में ईंट मारकर प्राइवेट स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, घर से ड्यूटी के लिए निकला था

Tue, 28 Feb 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

भिवानी में प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर में ईंट मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 27 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को स्कूल में ड्यूटी पर गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
Security guard of private school killed by hitting brick in Bhiwani
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव प्रेमनगर के समीप प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर में ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सदर पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने के बाद सदर पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन


मृतक ड्यूटी से किसी दोस्त के साथ देखा गया
मृतक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 27 वर्षीय पवन के रूप में हुई है, जोकि एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को स्कूल में ड्यूटी पर गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी से निकल गया था और वह अपने किसी दोस्त के साथ था। मंगलवार सुबह उन्हें पुलिस के मौत से पवन की मौत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल में पहुंचे सदर पुलिस थाना के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस हत्या के कारण जानने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed