फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rupees one and half lakh stolen from farmer sitting in e-rickshaw in Bhiwani

Bhiwani: ई-रिक्शा में बैठे किसान के 1.50 लाख रुपये हुए चोरी, केस दर्ज

Wed, 21 Dec 2022 12:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी नंदलाल शर्मा ने बताया कि वो खेती करता है।

विज्ञापन
Rupees one and half lakh stolen from farmer sitting in e-rickshaw in Bhiwani
भिवानी में चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में रोहतक गेट क्षेत्र के आस-पास मंगलवार को एक किसान के 1.50 लाख रुपये पर शातिर चोर हाथ साफ कर गया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी नंदलाल शर्मा ने बताया कि वो खेती करता है।

विज्ञापन


मंगलवार को वह निजी काम से भिवानी आया था। दोपहर करीब एक बजे रोहतक गेट से वह प्रणामी मंदिर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। ई-रिक्शा में बैठते वक्त उसके पास 1.50 लाख रुपये की नकदी थी। जब वह प्रणामी मंदिर के सामने उतरा तो उसे 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई मिली।
विज्ञापन


उसने अपने स्तर पर ई-रिक्शा चालक व अन्य तरीकों से चोर के बारे में पता करने का प्रयास किया, लेकिन उसे इस संबंध में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed