फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rohtak Road found dead person, dead dogs were rip

रोहतक रोड पर मृत मिला व्यक्ति, कुत्ते नोंच रहे थे शव

Tue, 27 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 27 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक मार्ग पर रामा फैक्ट्री के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति मृत पाया गया। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। कुत्तों ने शव का एक हाथ तो पूरी तरह नोंच खाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोहतक मार्ग पर गांव खरक की सीमा में रामा फैक्ट्री के सामने एक व्यक्ति मृत पड़ा था। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने यह देखा और कुत्तों को वहां से भगाकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए। देखने से लगता है कि रात को सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में खरक चौकी से इंचार्ज रामकिशन व एएसआई जीतराम ने बताया कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कुत्तों ने शव का हाथ खा लिया है। फिलहाल पहचान के लिए शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed