फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   robbery, finense campony worker, crime, police

फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से लूटे 2.07 लाख

Thu, 18 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 18 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
robbery, finense campony worker, crime, police
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस स्टैंड औश्र नगर परिषद के बैक साइड खाली पड़े ग्राउंड में बाइक सवार नकाबपोशों ने एक फाइनेंसर कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल की नोंक पर दो लाख सात हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लूटेरे झाडू सिंह चौक की तरफ फरार हो गए। यह घटना गत एक माह में लूट की यह तीसरी बड़ी वारदात है। इस वारदात की सबसे अहम बात सह है कि फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से महल 50 मीटर दूरी पर ही लूट हुई।
विज्ञापन


नगर परिषद के समीप स्थित उज्जीवन फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी का सीनियर सीआरएस गांव धिराण निवासी सुनील बुधवार दोपहर शहर स्थित तीन सेंटरों से केश लेकर मेन ब्रांच आ रहा था। अभी वह बस स्टैंड परिसर के बैक साइड व मैन ब्रांच से महज 50 मीटर दूर ही था कि इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बाइक से ओवरटेक कर बाइक उसके सामने अड़ा दी। सुनील कुछ समझ पाता इससे पहले ही बाइक सवार एक नकाबपोश ने पिस्तौल उस पर तान दी। इससे सकपकाया सुनील अपनी बाइक गिराकर रुपयों से बैग लेकर भाग पड़ा। कुछ कदम भागते ही बाइक सवार लुटेरों ने उसे गोली मारने की बात कहते हुए बैग जमीन पर पटकने की धमकी दी। इसके बाद सुनील ने रुपयों से भरा बैग जमीन पर रख दिया। इसी दौरान पीछे से आए एक लुटेरे ने बैग उठा लिया और बाइक पर बैठकर झाडू सिंह चौक की तरफ फरार हो गए। इसी दौरान ब्रांच की छत पर चढ़े एक कर्मचारी रंजीत ने सारा वाक्या देख अन्य कर्मचारियों को तुरंत मामले से अवगत करवाया। ब्रांच मैनेजर नीरज शर्मा ने लूट की वारदात की सूचना सिटी थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील को गाड़ी में बैठाकर लुटेरों की शिनाख्त के लिए शहर में घुमाया भी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ब्रांच मैनेजर नीरज शर्मा ने बताया कि माह में एक बार शहर के सभी सेंटरों से क्लाइंट की मासिक किस्त एकत्रित कर लाई जाती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुनील रविदास बस्ती, झज्जर घाटी व छोटी बाजारी के सेंटरों से 2,07,171 रुपये बैग में लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed