{"_id":"57ffd9064f1c1b762b28efd3","slug":"road-accident-man-death-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूई गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
हादसा बुधवार रात करीब पौने आठ बजे का है। जूई वासी करीब 25 वर्षीय अनिल कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। लोहानी और जूई के बीच शौच जाने के लिए बाइक रोकी। अनिल सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास खड़ा था और उसका साथी शौच के लिए गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई पिकअप डाला गाड़ी ने अनिल को कुचल दिया। अनिल को गंभीर हालत में उसका साथी उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में जूई चौकी इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।