{"_id":"10da6388a367ffa559bb0b62aeec1478","slug":"retired-military-solution-to-put-on-clothes-take-off-43-thousand-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी के कपड़ों पर घोल डाल 43 हजार रुपये ले उड़ा बच्चा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त फौजी के कपड़ों पर घोल डाल 43 हजार रुपये ले उड़ा बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दोपहर 12:40 पर किरोड़ीमल मंदिर के पास भरे बाजार एक बच्चा एक सेवानिवृत्त फौजी के कपड़ों पर बिस्कुट का घोल डाल 43 हजार रुपये ले उड़ा। रुपये उड़ाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध बच्चा भी पकड़ा। मगर यह वहीं बच्चा है या नहीं, इस पर संशय है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना शुक्रवार दोपहर हुई। कैरू वासी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र सिंह शनिवार को खरीददारी के लिए भिवानी आया। उसने घंटाघर चौक पर एसबीआई से रुपये निकलवाए। काले रंग के बैग में रुपये, कागजात डाल कर वह सराय चौपटा पहुंचा और एक दवा दुकान से दवाई लेने लगा तो किसी ने बिस्कुट का घोल उसके कपड़ों पर डाल दिया। यहां उसने दुकानदार से कपड़ा लेकर साफ किया, लेकिन बैग संभाले रखा। यहां के बाद वह किरोड़ीमल मंदिर के पास एक एक परचून की दुकान पर पहुंचा। यहां नारियल से भरी बोरी पर अपना बैग रखकर अपने कपड़े साफ करने लगा। इसी दौरान एक बच्चा बैग उठाकर भाग लिया। सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र ने बताया कि वह तो बच्चे को देख भी नहीं पाया। वहीं एक रेहड़ी दुकानदार ने बच्चे को भागते देखा। राजेंद्र ने बताया कि बैग में रुपये तो थे ही बल्कि कुछ अहम कागजात जिसमें उसकी सर्विस बुक, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक की कॉपी व अन्य जरूरी कागजात थे। उसके ही नहीं परिवार के सदस्यों के भी कागजात थे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बच्चा
सेवानिवृत्त फौजी का बैग उठाने वाले बच्चे का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिस दुकान पर सेवानिवृत्त फौजी सामान खरीदने पहुंचा वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसमें बच्चा बैग उठाते हुए साफ नजर आ रहा है। जिसकी उम्र करीब 13-14 वर्ष है।
विज्ञापन
संदिग्ध काबू
पुलिस ने मामले में क्षेत्र से ही एक संदिग्ध बच्चे को काबू किया है। बच्चे को लेकर पुलिस ने जांच भी की। किसी ने इसी को बैग उठाने वाला बच्चा बताया तो बच्चा स्वयं इंकार करता रहा। मामले को लेकर देर शाम तक असमंजस की स्थिति रही।
वर्जन::
सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र के 43 हजार रुपये लेकर भागने का मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है। फुटेज देखी गई है।
उमेद सिंह, एसआई, शहर थाना