{"_id":"577802434f1c1b336079a8cb","slug":"rape-from-child-kidnap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे दूसरी कक्षा के बच्चे का अपहरण कर कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रहे दूसरी कक्षा के बच्चे का अपहरण कर कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण कर कुकर्म
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल से लौट रहे दूसरी कक्षा के बच्चे का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल बच्चे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दोपहर करीब दो बजे का है। क्षेत्र के एक गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला करीब छह वर्षीय बच्चा स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था तो उसका अपहरण कर खेतों में बने एक खंडहर बन चुके कमरे में ले जाया गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया गया। दोपहर बच्चा किसी तरह कमरे से बाहर आया। बच्चे को बदहवास देख आसपास के लोग खरक चौकी लेकर पहुंचे।
परिजन भी चौकी पहुंचे और बच्चे को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। खरक चौकी से इंचार्ज रणबीर सिंह भी अस्पताल पहुंचे। आरोपी युवक की पहचान नहीं हो पाई। बच्चा केवल चेहरे से आइडिया बता रहा है। बच्चे के अनुसार युवक की उम्र करीब 18-19 वर्ष है। मामले में खरक चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया और गांव से थोड़ा दूर खेतों में ले जाकर कुकर्म किया गया।