फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police under question in Bhiwani Double Murder Case

जुनैद-नासिर हत्याकांड: क्या पुलिस ने दिया आरोपियों का साथ! मृतक के चचेरे भाई का सनसनीखेज खुलासा

Fri, 17 Feb 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Feb 2023 02:14 PM IST
सार

भिवानी में राजस्थान के दो भाइयों को बोलेरो में जिंदा जलाने के मामले मृतक के चचेरे भाई इस्माइल फिरोजपुर झिरका सीआईए पर बजरंग दल का साथ देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने स्थानीय थाना पुलिस पर भी आरोप लगाया कि हम पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया।

विज्ञापन
Police under question in Bhiwani Double Murder Case
जिंदा जलाने के मामले में पुलिस पर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में राजस्थान के दो भाइयों को बोलेरो में जिंदा जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्योंकि मृतक के चचेरे भाई इस्माइल का आरोप है कि फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल के मोनू मानेसर व रिंकू सैनी ने अपने साथियों के साथ उनके दोनों भाइयों की गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद सीआईए की गाड़ी ने बोलेरो को आगे से टक्कर मारी और बजरंग दल के सदस्यों ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, फिर नासिर और जुनैद के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


उन्हें स्थानीय थाने ले जाया गया, मगर थाने की पुलिस ने वापस ले जाने को कह दिया। बाद में दोनों भाइयों को उनकी गाड़ी में ही भिवानी जिले के लोहारू के गांव बारवास की बणी में ले जाकर बोलेरो में ही जिंदा जलाकर मार डाला। क्योंकि मौके पर मिली गाड़ी के सामने, पीछे और साइड की खिड़कियों के शीशे टूटे मिले हैं।
विज्ञापन


ससुराल गए थे जुनैद और नासिर
राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना में इस्माइल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर नासिर और जुनैद के अपहरण का केस दर्ज किया था। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो गाड़ी में ससुराल गए थे। रात को वहीं रुक गए थे। सुबह छह बजे जब वह वापस बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे तो करीब आठ दस लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद उनकी गाड़ी में ही दोनों का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालगढ़ पुलिस करेगी अपहरण और हत्या का केस दर्ज
जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम करेंगी। अपहरण, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस एक दूसरे के सहयोग से मामले की जांच करेगी। वहीं मृतकों के परिजनों से डीएनए मिलान के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed