फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nagar parishad, incroachment, action, bhiwani

नगर परिषद ने हटाए अवैध कब्जे, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad, incroachment, action, bhiwani
कब्जा हटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर परिषद कर्मचारियों ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानों के बाहर बनाए अवैध निर्माण तोड़े। कर्मचारियों ने तोशाम बाइपास पर सड़क किनारें से अवैध निर्माण ढहाए और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो एमसी कॉलोनी में गली के बीच लगे दो गेटों को भी हटवाया। करीब दर्जनभर से अधिक दुकानों के बाहर से रैंप व अन्य पक्के निर्माण ढहाये। सारी कार्रवाई सीएम विंडों पर आई शिकायतों के बाद की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं व अवैध निर्माण ढहाओं का अभियान शुरू किया। नप सचिव संजय यादव के नेतृत्व में टीम सबसे पहले तोशाम बाइपास टीआईटी कॉलोनी पहुंची। यहां के बाद टीम एमसी कॉलोनी रवाना हुई। यहां ईदगाह के पीछे गली में लगाए गए दो गेटों को तोड़ा गया। इन अवैध गेटों की भी सीएम विंडों पर शिकायत आई हुई थी। शिकायत थी कि अवैध रूप से बनाए गए इन गेटों को अक्सर बंद रखा जाता है अभियान के दौरान सचिव संजय यादव ने कहा कि अवैध निर्माण करना गलत है और समय-समय पर यह अभियान चलाकर अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे और अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान के दौरान एमई सुंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा, जेई सौहार्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed