{"_id":"579235c24f1c1b6949c4cab8","slug":"nagar-parishad-incroachment-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने हटाए अवैध कब्जे, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर परिषद ने हटाए अवैध कब्जे, चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद कर्मचारियों ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानों के बाहर बनाए अवैध निर्माण तोड़े। कर्मचारियों ने तोशाम बाइपास पर सड़क किनारें से अवैध निर्माण ढहाए और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो एमसी कॉलोनी में गली के बीच लगे दो गेटों को भी हटवाया। करीब दर्जनभर से अधिक दुकानों के बाहर से रैंप व अन्य पक्के निर्माण ढहाये। सारी कार्रवाई सीएम विंडों पर आई शिकायतों के बाद की गई।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं व अवैध निर्माण ढहाओं का अभियान शुरू किया। नप सचिव संजय यादव के नेतृत्व में टीम सबसे पहले तोशाम बाइपास टीआईटी कॉलोनी पहुंची। यहां के बाद टीम एमसी कॉलोनी रवाना हुई। यहां ईदगाह के पीछे गली में लगाए गए दो गेटों को तोड़ा गया। इन अवैध गेटों की भी सीएम विंडों पर शिकायत आई हुई थी। शिकायत थी कि अवैध रूप से बनाए गए इन गेटों को अक्सर बंद रखा जाता है अभियान के दौरान सचिव संजय यादव ने कहा कि अवैध निर्माण करना गलत है और समय-समय पर यह अभियान चलाकर अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे और अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान के दौरान एमई सुंदर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा, जेई सौहार्द आदि मौजूद रहे।