{"_id":"577560b34f1c1bc97379d7ff","slug":"murder-police-investigation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा घर से जाने की तैयारी में थी, इसलिए कर दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोबारा घर से जाने की तैयारी में थी, इसलिए कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जमालपुर में एक ही चिता में जलते मिले युवक और युवती के शव के मामले का बेशक पटाक्षेप नहीं हुआ, लेकिन जांच से जुड़े एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि युवती की हत्या परिजनों ने केवल इसलिए कर दी कि वह घर से जाने की तैयारी में थी। इस बात की भनक के बाद तैश में आए परिजनों ने लड़की की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए परिवार में चाचा लगने वाले युवक की जलती चिता में लड़की का शव फेंक दिया। जिससे किसी को शक न हो।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तोशाम के एक निजी संस्थान में जेबीटी की छात्रा की हत्या 28 जून की दोपहर एक बजे की गई। इसके बाद शव को उसके परिवार में चाचा लगने वाले चाचा की चिता में जला दिया गया। बताया जाता है कि युवती घर से कहीं जाने की तैयारी में थी। यहां यह उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले लड़की कलानौर (रोहतक) के एक लड़के के साथ कहीं चली गई थी। दोबारा घर से जाने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। घंटों बाद पुलिस को भनक लगी तो श्मशानघाट से अवशेष एकत्र किए और लड़की के पिता जगदीश व नामालूम परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लड़की के चाचा की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और वह शराब पीने का भी आदी था। इसी परेशानी में उसने स्प्रे पी लिया। जिससे उसकी मौत हुई। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। खासी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
पुलिस करती रही छापेमारी, लापता हुए परिजन मामले में युवती के परिजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिनभर छापेमारी करती रही मगर वे पुलिस के हाथ नहीं आए। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।