फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mobile stolan of rupee stolan from shop

मोबाइल शॉप से 15 लाख के मोबाइल चोरी

Fri, 11 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 11 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
mobile stolan of rupee stolan from shop
चोरों ने शहर के मुख्य चौकों में शुमार महम गेट चौक पर स्थित मोबाइल शॉप का शटर उखाड़कर बुधवार रात 15 लाख के मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा वे दुकान से 50 हजार की नगदी भी ले गए। इस दौरान चोरी की सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के दौरान एक युवक करीब दो घंटे तक दुकान में रहा और करीब सवा दो सौ मोबाइल चोरी कर ले गया। मुख्य चौक के पास हुई चोरी की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार चोरों ने महम गेट स्थित अमित कम्यूनिकेशन मोबाइल शॉप का शटर उखाड़ अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब सवा दो सौ मोबाइल चोरी कर लिए। इस दौरान चोर दुकान की अलमारी में रखे 50 हजार रुपये भी ले गए। चोरी की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार को चोरी का पता सुबह लगा। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें रात करीब 2:35 पर चोर दुकान में प्रवेश करते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन


फुटेज में एक युवक 3:26 पर सारे मोबाइल समेटकर बाहर निकलता नजर आ रहा है। दुकानदार की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एसआई बालकिशन को भी बुलाया गया। इसके बाद पुलिस देर सायं तक मामले की जांच में जुटी रही। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकान के अलावा सामने स्थित एक बैंक व आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। सिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी एएसआई रोहताश ने बताया कि चोरी के बाद दुकान का निरीक्षण किया है। फुटेज भी जांची जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रयास है कि जल्द चोर पकड़े जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तसल्ली से की चोरी, शटर रहा हिलता
चोर ने तसल्ली से एक-एक डिब्बे से मोबाइल निकाले और बैग में डाले। दुकान में लगभग सभी तरह की कंपनियों के मोबाइल थे मगर चोर ने सिर्फ नामी कंपनियों के महंगे मोबाइल को ही अपना निशाना बनाया। सस्ते मोबाइलों को वहीं छोड़ गया। चोर 02:35 पर दुकान में घुसा और 3:26 तक रहा। करीब एक घंटे तक चोर दुकान में रहा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में थोड़ी-थोड़ी देर बाद शटर हिलता नजर आ रहा है। इससे साफ है कि दुकान के बाहर भी कोई है। चोरी के बाद निराश दुकानदार भूषण ने बताया कि वह तो बर्बाद हो गया है। चार साल पहले जहां था आज फिर से वहीं आ गया। चार साल पहले दुकान शुरू की थी। धीरे-धीरे कर काम को बढ़ाया था। मगर इतने नुकसान की भरपाई भी मुश्किल है।


जहां हर समय रहती है पुलिस, वहीं हुई चोरी
महम गेट चौक पर अक्सर पुलिस तैनात रहती है। दिन और रात दोनों समय। सामने दो बैंक है जहां सिक्योरिटी गार्ड रहते है। पुलिस दावा करती है कि रातभर इस मुख्य मार्ग पर गश्त की जाती है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग की दुकान का यूं शटर उखाड़कर 15 लाख की चोरी हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। शटर उखाड़ने के बाद भी चोर करीब एक घंटे तक दुकान में रहा। तो क्या इस दौरान इस मार्ग पर कोई पुलिस गश्त नहीं हुई।
वर्जन
चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। चोरों का चेहरा साफ नहीं है, लेकिन पुलिस प्रयास कर रही है।
बलराज सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी
फोटो 08, 09, 09ए, 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed