फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Missing minor girl recovered, accused arrested

लापता नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पिछले पंद्रह दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बने नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। लड़की का मेडिकल करवा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने लड़की को करनाल नारी निकेतन तथा युवक को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज गया है। पुलिस ने भिवानी रेलवे स्टेशन के समीप पार्क से दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बीते 19 मार्च को नाबालिग लड़की गायब हो गई। परिजनों ने बलियाली में पढ़ने वाले दांग गांव के एक छात्र तथा उसके तीन साथियों पर लड़की को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लड़की ना मिलने पर सैकड़ों महिलाओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन भी किया था। शनिवार रात को पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के पास पार्क में से हिरासत में ले लिया। बवानीखेड़ा थाने के एएसआई विनोद कुमार ने बताया दोनों को भिवानी रेलवे स्टेशन के पास पार्क से बरामद किया गया है। लड़की का मेडिकल करवाने के बाद न्यायाधीश के आदेशानुसार करनाल के नारी निकेतन व आरोपी युवक पारस अली को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed