फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miscreants opened fire on police in Bhiwani, accused was shot in leg in encounter

Bhiwani: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, कपड़ा व्यापारी पर किया था हमला

Mon, 24 Jul 2023 09:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

लोहारू के व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाटसअप कॉल से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी और शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े मुख्य बाजार में इसी व्यापारी की दुकान के सामने खड़ा होकर उसके बेटे यश पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on police in Bhiwani, accused was shot in leg in encounter
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी पुलिस के साथ एक सप्ताह में दूसरी मुठभेड़ में बदमाश और उसका साथी काबू किया गया है। सोमवार सुबह भिवानी पुलिस ने गांव लोहानी के समीप नहर के कच्चे रास्ते पर लोहारू में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग के आरोपी को पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी भी भागते समय घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दो माह में बदमाशों और पुलिस की पांचवीं मुठभेड़ है।

विज्ञापन


लोहारू के मुख्य बाजार में कपड़ा व्यापारी सुनील के बेटै यश पर शनिवार को पिस्तौल से फायरिंग कर जान लेवा हमला किया था। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। जिनके खिलाफ लोहारू पुलिस थाना में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। डीएसपी लोहारू अशोक कुमार के अनुसार व्यापारी के बेटे यश पर जान लेवा हमला में 19 साल के राहुल ने गोली चलाई थी। जबकि उसका साथी ढाणी गंगा बिशन का पंकज भी साथ था।
विज्ञापन


लोहारू के व्यापारी सुनील के बेटे यश को व्हाटसअप कॉल से 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी और शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े मुख्य बाजार में इसी व्यापारी की दुकान के सामने खड़ा होकर उसके बेटे यश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज उर्फ बाबा के पैर में लगी पुलिस की गोली
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पंकज उर्फ बाबा के पैर में पुलिस की गोली लगी है। जबकि उसका साथी राहुल को भी भागते समय चोट लगी है। एंटी थैफ्ट व्हीकल टीम ईशरवाल के साथ दोनों बदमाशों की गांव लोहानी के समीप नहर के पास मुठभेड़ हुई है। दोनों घायलों का नागरिक अस्पताल भिवानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने पंकज के पैर में गोली निकाल दी है वहीं उसका साथी राहुल का भी उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद और खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed