फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Liquor shop employee injured in Bhiwani died in private hospital in Hisar

Bhiwani: गोली लगने से घायल शराब ठेकेदार की हिसार के निजी अस्पताल में मौत, बड़सी गुजरान में हुई वारदात

Thu, 22 Jun 2023 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jun 2023 02:34 PM IST
सार

भिवानी के गांव बड़सी गुजरान सुरजीत को सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कार में सवार करीब छह युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगी थी। जिसने हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Liquor shop employee injured in Bhiwani died in private hospital in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी के गांव बड़सी गुजरान में छह गोलियां लगने से गंभीर घायल शराब ठेकेदार ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं वारदात के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। मृतक के शव का हिसार में बवानीखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


सोमवार देर रात साढ़े 10 बजे घर पर शराब ठेकेदार पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां
गांव बड़सी गुजरान निवासी निवासी 32 वर्षीय सुरजीत को सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कार में सवार करीब छह युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगी थी। उसे तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऑप्रेशन कर उसके शरीर से छह गोलियां निकाली गई। चिकित्सकों के अनुसार सुरजीत की ऑप्रेशन के बाद ही हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसके भाई के रोहतक के सीसर और भिवानी जिले के गांव सागवान में शराब ठेके चल रहे हैं। संदीप की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने पहले करीब पांच छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। लेकिन शराब ठेकेदार सुरजीत ने बुधवार देर शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीरवार को बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने हिसार में मृतक सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वीरवार को हिसार में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।--एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed