{"_id":"641064efd1914d7b940645c3","slug":"hbse-10th-exam-three-students-who-leaked-paper-were-caught-in-sonipat-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Exam: शिक्षिका ने ही दसवीं का पेपर किया आउट, तीन परीक्षार्थी, दो पर्यवेक्षकों सहित सात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
HBSE 10th Exam: शिक्षिका ने ही दसवीं का पेपर किया आउट, तीन परीक्षार्थी, दो पर्यवेक्षकों सहित सात पर केस दर्ज
Tue, 14 Mar 2023 05:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 05:43 PM IST
सार
पेपर आउट मामले में तीन परीक्षार्थी, एक प्राइवेट स्कूल टीचर, दो पर्यवेक्षकों सहित सात पर केस दर्ज हुआ है। अहुलाना गन्नौर परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट होने के बाद गणित की परीक्षा रद्द हुई है।
विज्ञापन
paper leak
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में मंगलवार को सोनीपत जिले के गन्नौर के अहुलाना परीक्षा केंद्र पर गणित विषय की परीक्षा आरंभ होने के कुछ मिनट बाद ही आउट हो गया। परीक्षा केंद्र में तैनात एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने ही पेपर को आउट किया।
विज्ञापन
बोर्ड की स्पेशल टीम ने पेपर आउट मामले में अल्फा न्यूमेरिक और क्यूआर कोड का खुलासा कर तीन परीक्षार्थियों, एक प्राइवेट स्कूल की टीचर सहित परीक्षा केंद्र में तैनात दो पर्यवेक्षकों सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं, इस परीक्षा केंद्र की गणित की परीक्षा को भी पेपर आउट होने के बाद रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को दसवीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में प्रदेश भर में दूसरे की जगह परीक्षा देता एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। वहीं, आठ पर्यवेक्षकों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया। शिक्षा बोर्ड के स्पेशल उड़नदस्ते के मुताबिक सोनीपत जिले के गन्नौर अहुलाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय की परीक्षा आरंभ होने के चंद मिनट बाद ही प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर पेपर आउट कर दिया गया। सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हुआ तो इसकी भनक बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों को लगी। इसके बाद स्पेशल टीम ने अल्फा न्यूमेरिक कोड और क्यूआर कोड से आउट हुए पेपर को डिकोड कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में दसवीं के तीन विद्यार्थी का प्रश्नपत्र उसी केंद्र में तैनात प्राइवेट स्कूल की टीचर ने किया था, इस केंद्र में उस स्कूल के बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इन तीनों परीक्षार्थियों के पेपर की दो लोगों ने फोटो वायरल किए थे। इसी केंद्र में तैनात पर्यवेक्षक बजाना खुर्द स्कूल के जेबीटी टीचर आजाद सिंह व अहुलाना स्कूल की जेबीटी टीजर कृष्णा, प्रश्नपत्र आउट करने वाले तीनों परीक्षार्थियों और प्राइवेट स्कूल टीचर सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा बोर्ड ने गन्नौर अहुलाना परीक्षा केंद्र में हुई गणित विषय की परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। नकल के नौ मामले दर्ज किए गए।
दूसरे की जगह परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी दबोचा
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ता ने जींद के नरवाना परीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा। जबकि नकल के दो केस भी दर्ज किए। फर्जी और असल परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
चमारियां परीक्षा केंद्र पर तोड़ा सीसीटीवी कैमरा, गणित का पेपर रद्द करने की सिफारिश की
रोहतक के चमारियां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में अत्यधिक बाहरी हस्तक्षेप और एक कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला, जिस पर केंद्र अधीक्षक ने गणित विषय की परीक्षा को रद्द किए जाने की सिफारिश भी बोर्ड अधिकारियों से की है।
ये पर्यवेक्षक किए कार्यभार मुक्त
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि सचिव के विशेष उड़नदस्ते ने रिटोली परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश पीटीआर, सुडाना परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक हरपाल सिंह जेबीटी, कथूरा परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक बनी सिंह पीजीटी को ड्यूटी से रिलीव किया है। पुन्हाना परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक मोहम्मद सीद्दीक पीजीटी उर्दू को कार्यभार मुक्त किया है। इसी केंद्र में उनके विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केंद्र हथीन के पर्यवेक्षक सीमा टीजीटी, हथीन प्रथम के पर्यवेक्षक गोपाल टीजीटी को कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है।
अभिभावकों को समझना चाहिए कि बच्चे प्रश्न पत्र आउट करने जैसे अपराध में संलिप्त होकर अपना भविष्य बर्बाद न करें। गन्नौर के अहुलाना परीक्षा केंद्र में तीन बच्चों और एक प्राइवेट टीचर को ऐसा करने में संलिप्त पाया है, जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में पुलिस का साइबर सेल भी पेपर आउट मामलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। -डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।