फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE 12th Result: Haryana Board Will Release Result Of Class 12th Examination News in Hindi

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं परीक्षा का परिणाम, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Mon, 15 May 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 10:44 AM IST
सार

हरियाणा बोर्ड ने बारहवीं परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पिछले साल 15 जून को बारहवीं और 17 जून को दसवीं कक्षा का शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था।सर्वर पर अतिरिक्त लोड से बचने के लिए दोनों परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा में एक दिन का समय अंतराल लिया गया है।

विज्ञापन
HBSE 12th Result: Haryana Board Will Release Result Of Class 12th Examination News in Hindi
12वीं का रिजल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके लिए बोर्ड मुख्यालय ने पूरी तैयारी की थी। 16 मई को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार एक माह पहले ही शिक्षा बोर्ड ने रिकार्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के सर्वर पर अतिरिक्त लोड से बचने के लिए ही दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषणा में एक दिन समय अंतराल दिया है।

विज्ञापन


अप्रैल में विशेष परीक्षा का आयोजन कराया
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हुई थी। ये परीक्षाएं 28 मार्च तक संचालित हुई थी। इन परीक्षाओं के अलावा भी शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने अप्रैल में विशेष परीक्षा का आयोजन कराया। जिसमें वार्षिक परीक्षा देने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया गया था। 
विज्ञापन


16 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी
ऐसे में शिक्षा बोर्ड प्रशासन पर एक माह के अंदर रिजल्ट देना बड़ी चुनौती भी थी। लेकिन बोर्ड प्रशासन ने वार्षिक परीक्षार्थियों के साथ साथ विशेष परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी एक साथ ही घोषित किए जाने का मन बना लिया था। इसी को लेकर बोर्ड ने अतिरिक्त संसाधन जुटाकर रिजल्ट को तैयार कराने में पूरी ताकत झोंक दी। शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को पहले बारहवीं कक्षा और फिर अगले दिन 16 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त दबाव बढ़ने से सर्वर ठप होने का खतरा
हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर बोर्ड प्रशासन ने कोई खुलासा नहीं किया है। सीबीएसई ने शुक्रवार को सुबह बारहवीं और शाम को दसवीं के परीक्षा परिणाम की एक ही दिन में घोषणा कर दी थी। हालांकि बोर्ड प्रशासन भी इसी नीति पर विचार कर रहा है, मगर इसमें एक तकनीकी दिक्कत बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने से सर्वर ठप होने का खतरा है।


अधिकारी के अनुसार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है। 15 मई को बारहवीं और 16 मई को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. वी.पी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed