{"_id":"577805844f1c1bd42c79ba45","slug":"froad-atm-card-pin-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा, खाते से उड़ाए 47 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा, खाते से उड़ाए 47 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिसरी निवासी एक महिला को एक हैकर्स ने अपना शिकार बनाया है। महिला को कॉल कर हैकर्स ने एटीएम का पिन नंबर पूछा और हजारों की नकदी उड़ा दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाने में दर्ज करवाई है। गांव मिसरी निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका चरखी दादरी स्थित एसबीआई बैंक में खाता है।
एक जुलाई को शाम करीब पौने सात बजे उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने शख्स ने बताया कि वह बैंक शाखा से बोल रहा है। उक्त व्यक्ति ने महिला से एटीएम प्रयोग न करने पर कार्ड ब्लॉक होने की बात कही। इसके बाद उक्त शख्स ने महिला का एटीएम दोबारा से शुरू करने के लिए पिन कोड मांगा। पीड़िता ने बताया कि उसे फोन करने वाले व्यक्ति की बातों पर यकीन आ गया और उसने एटीएम कार्ड पिन नंबर बता दिया। कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर खाते से रुपये निकालने के मैसेज आ गए। पीड़िता ने बताया हैकर ने उसके खाते से नौ बार पांच-पांच हजार की व 10वीं बार दो हजार रुपये की ट्रांजिक्शन की। पीड़िता मोनिका ने बताय कि हैकर्स ने उसके खाते से कुल 47 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।