फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four young men with the help of a million fake police haywire

फर्जी पुलिस के सहारे युवक के एक लाख लेकर चार युवक फुर्र

Mon, 28 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 28 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। एक लाख के बदले तीन लाख रुपये देने का लालच देकर बुलाया और फिर फर्जी पुलिस का डर दिखाकर एक लाख रुपये छीन फरार हो गए। यह सब हुआ तोशाम वासी युवक जतिन के साथ। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला नए बस स्टैंड का है। तोशाम वासी युवक जतिन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को तोशाम के ही एक युवक सुरेंद्र ने उसे बताया कि कुछ लोग रुपये तीन गुणा करके देते है। उसे प्रलोभन देकर नए बस स्टैंड पर बुलाया गया। यहां पहले से ही सुरेंद्र और एक अन्य युवक खड़ा था। जब वह उससे बातचीत करने लगा इसी दौरान काले रंग की पलसर बाइक पर दो पुलिस वाले आए और उन्हें वहां से भगा दिया। इसी दौरान सुरेंद्र और दूसरा युवक उसके एक लाख रुपये वाला बैग लेकर भाग गए। वे पुलिस वाले भी फर्जी थे और वे भी वहां से खिसक गए। उसने बाद में सुरेंद्र से रुपयों के बाबत बातचीत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि फर्जी पुलिस वाले बनकर व एक लाख के तीन लाख करने के बहाने एक लाख रुपये भागने का मामला आया है। पुलिस इस मामले में तोशाम निवासी सुरेंद्र और चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed