फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   five injured in dispute, animal, bhiwani

जावा गांव में पंचायती जमीन पर पशु बांधने को लेकर हुआ झगड़ा

Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव जावा में पंचायती जमीन पर पशु बांधने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष से दो महिलाओं को भी चोटें आई हैं। उपचार के लिए उनको चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल एक ही परिवार से हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल वेदपाल ने बताया कि उसके मकान के साथ पंचायती जमीन लगती है। वह पिछले कई सालों से उसमें अपने पशु बांधता आ रहा है। बरसात में पानी रुकने के कारण वह वहां मिट्टी डलवाने का काम करवा रहा था। दूसरे परिवार के ही पांच-छह लोगों ने वहां पहुंचकर मिट्टी डलवाने का विरोध किया। वेदपाल ने बताया कि उसने मिट्टी डलवाने का कामा बंद करने से इनकार कर दिया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब परिवार की दो महिलाएं सुनीता और अनीता बचाव करने आई तो उन्होंने उनको भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से उपचाराधीन सतेंद्र का कहना है कि उसी के परिवार के एक व्यक्ति ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायती जमीन पर उसने अपने पशु बांध दिए। उसके पशु बांधने पर गाली-गलौज उसका विरोध किया गया। जब उसने0 एतराज जताया तो दूसरे पक्ष ने डंडे से हमला कर दिया। इसमें सतेंद्र और रमेश घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कर झगड़े को शांत कराया। दोनों ही पक्षों के घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed